आज के इस दिन की खुशिया तो मना रहे हो जरूर मनाओ लेकिन एक बार उन लोगो को जरूर याद कर लेना जिन्होंने इस दिन को बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।
आज मेरे हिंदुस्तान में जाने कितने धर्म हो गए
क्या बीतती होगी उन आत्माओ पर जो हमारे ली सबकुछ खो गए।
एक बार भी न सोचा जिन्होंने अपने बारे में
हमारे लिए वो सदा के लिए सो गए।
भूखे प्यासे लड़ते रहे थे जो देश के खातिर
फिर भी अपना सारा लहू वो बहा गए।
आज भी आत्मा उनकी अमर है
देश को जो आज़ाद करा गए।
एक बार उनको याद जरूर करना मेरे देश वासियो
आज़ादी हमें जो दिला गए।
आज हम उनको याद जरूर करेंगे मेरे दोस्तों
आज के बदलते माहौल में जिन्हें हम भूल गए।
0 टिप्पणियाँ
यदि आप इस पोस्ट के बारे में अधिक जानकारी रखते है या इस पोस्ट में कोई त्रुटि है तो आप हमसे सम्पर्क कर सकते है khudedandikanthi@gmail.com या 8700377026