एक दीप जलायें
आओ एक दीप प्रज्जवलित करें।
जन-मन के मन में संकल्प बढायें।।
प्रकाश मन
के अंधियारे को,
अंतर्मन में
उर्जावान बनाती।
दानव मन भरी अविश्वास को,
दृष्टिकोण सकारात्मकता देती।
आओ एक दीप प्रज्जवलित करें।
जन-मन के मन में संकल्प बढायें।
दानवों से घिरी इस समीष्टि में,
दीप आशा की किरण बनाती।
जागृति कर नभ जल
थल में,
प्रतिभावान संकल्प
दोहराती।
आओ एक दीप प्रज्जवलित करें।
जन-मन के मन में संकल्प बढायें।
देवदूतों नाम
दीप जलाकर,
संघर्ष पथ
कर्म पथ बनाती।
रोग निरोधक क्षमता बढ़ाने में,
आरोग्य पथ को सृजित करती।
आओ एक दीप प्रज्जवलित करें।
जन-मन के मन में संकल्प बढायें।
0 टिप्पणियाँ
यदि आप इस पोस्ट के बारे में अधिक जानकारी रखते है या इस पोस्ट में कोई त्रुटि है तो आप हमसे सम्पर्क कर सकते है khudedandikanthi@gmail.com या 8700377026