Top Header Ad

Banner 6

घर में बुरांस जूस कैसे बनायें How to Make Rhododendron Juice in House?

    How to Make Rhododendron Juice


     नमस्कार दोस्तों बसंत ने दस्तक दे दी है और फूलदेई का त्यौहार भी हम मना चुके है और फूलदेई बसंत ऋतू का स्वागत में मनाया जाता है। यह मौसम हर ओर रंगो की छटा बिखेरे रहता है हर तरफ रंग-बिरंगे फूल खिलखिलाते हुए अपनी खुशबु हर ओर बिखेरने लगते है। ऐसे में जब फूलो की बात हो और उत्तराखण्ड के राज्य वृक्ष बुरांस Rhododendron के फूल का जिक्र न हो तो फिर फूलो की बात करना अधूरा सा लगता है।  यूँ तो बुरांस पर पहले भी मैं दो लेख लिख चुका हूँ। लेकिन आज का लेख पहले के दोनों लेखो से अलग होने वाला है, क्योंकि बुरांस क्या है इसके क्या फायदे है यह सब तो मैं आपको पहले भी बता चुका हूँ लेकिन आज मैं आपको बताने वाला हूँ कि आप घर म बुरांस जूस कैसे बनाया जा सकता है।  

जो विधि मैं आपको बताने वाला हूँ अभी लगभग सभी लोग वही विधि अपना रहे है हो सकता है तरीका कुछ अलग हो हर किसी का। बुरांस जूस अभी तक सभी लोग चीनी की चासनी के साथ ही बनाते आ रहे है, मैं आपको पूरी विधि बताऊंगा लेकिन मैं आपको बिलकुल भी चीनी के साथ जूस बनाने को नहीं कहूंगा। ऐसा इसलिए क्योकि आपने अगर मेरे पुराने लेख यदि पढ़े होंगे तो मैंने उनमे बुरांस जूस के फायदे और इससे रोगो के ईलाज़ भी बताएं है, लेकिन चीनी, सफ़ेद नमक लगभग रसोईघर में खाने में उपयोग होने वाले सभी सफ़ेद चीज़े सेहत के लिए हानिकारक बताई गयी है। उन्ही में से एक चीनी भी है। और जब आप बुरांस का शरबत घर तैयार कर रहे हो, तो चीनी आप बाद में भी मिला सकते हो यदि आपको आवश्यक लगे तो। वैसे मीठे की जरुरत तो आपको पड़ेगी ही क्योकि बुरांस जूस का स्वाद कुछ बिटर होता है। 

आइये अब बुरांस जूस बनाने की विधि बताते है। 

जरुरी सामान 

  • बुरांस के फूल 
  • एक बड़ा पतीला (उबालने के लिए)
  • छलनी या पतला साफ सूती कपड़ा 
  • पानी 
  • चीनी (यदि मीठा बनाना चाहते है तो)


इसमें बहुत अधिक सामान की आवश्यकता नहीं पड़ती और बुरांस जूस बनाने में भी बहुत मेहनत की जरुरत नहीं है लेकिन हाँ बुरांस के फूल एकत्रित करने में खूब मेहनत  लगती है। 


  • सबसे पहले फूलो के अंदर से जो इसके Filaments निकाल ले फूल के अलावा उसमे कोई भी अंदर या बहार का कोई भी भाग न रखे। 
  • अब आप इन साफ किये हुए सभी फूलो को साफ पानी से धो ले और फिर इन्हे ड्रेन  होने के लिए रख दे। 
  • साथ के साथ आप एक बड़े बर्तन (पतीले) में पानी उबालने के लिए रख लीजिये। 
  • जब पानी अच्छे से उबल जाये खौलने लगे तो इसमें बुरांस के फूलो को दाल दें। और तब तक उबलने दें जब तक फूल और पानी गाढ़े न हो जाये ये पल्प की तरह दिखने लगेंगे। 
  • अब गैस बंद कर दें और पल्प को ठंडा होने दें।  
  • जब यह ठंडा हो जाएं तो तो फिर इसे सूती कपड़े या पतली जाली वाली छलनी से छान ले।  
  • आपका बिलकुल साफ शुद्ध जैविक बुरांस शरबत तैयार है। 
  • यदि आप इसे मीठा बनाना चाहते हो तो चीनी स्वाद अनुसार लें और चीनी को उबालकर इसकी चासनी तैयार कर लें और ठंडा होने के बाद हुस में मिला लीजिये।  
  • यदि बिना चीनी के बनाते है तो ये आपको खासी, साधारण बुखार और रक्तचाप सामान्य बनाने में सहायक होगा। 

यह लेख आपको कैसा लगा? जरूर बताइयेगा और यदि आपको पसंद आया हो तो आप इसे अपने और साथियो के साथ भी शेयर कीजियेगा।  

क्या आपको लगता है कि यह जानकारी में कुछ कमी है तो जरूर बताएं ताकि भविष्य में हम सुधार कर पाएं।  

धन्यवाद 

जल्द ही अगले लेख के साथ फिर मुलाकात होगी। 

आप और किसी वनस्पति पर लेख चाहते है तो जरूर बताये मैं कोशिश करूँगा की मैं जल्द से जल्द आपके सुझाव पर लेख लिखा जाएं। 




अनोप सिंह नेगी "खुदेड़"

9716959339



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ