बाँदु का लस्का ढस्का देखी औला
दिल मेरु खुदेणु चा हे रेणु तेरी याद मा
सतेश्वरी तेरी माया मा बौल्या बणी ग्यु
तेरा बाना सोचणु रौ
पदम सिंह गाड़ी लेई खेतुसैण बटी
बस मा किलै नि राई
हाथा कु रुमाल छुटिगे पानी पंदेरे मा
हाथ मा मोबाइल पौड़ी बाजार
त्यारा सौ मि त्वेतै इतगा प्यार करुलु
माटा की मटुकी गोरख्यो की चेली सांतुला
ये सभी गीत शायद आपने खूब सुने होंगे लगभग एक-दो दशक पहले ऐसे गीतों को उस वक्त खूब सराहा जाता था। पहाड़ो में ये आवाज खूब गुंजा करती थी, लेकिन जब कुछ दौर बदला कैसेट ने सीडी की जगह ली सीडी ने डीवीडी और फिर मोबाइल में मेमोरी कार्ड ने और अब तो सबकुछ यूट्यूब तक ही सीमित रह गया।
इन गीतों के नाम पढ़कर शायद आप समझ ही गये होंगे कि आज मैं बात करने वाला हूं एक ऐसे लिख्वार की एक आवाज के धनी गायक की जिसे मैं कभी व्यक्तिगत तो नही मिला लेकिन इनके गीतों को खूब सुना करता था। दोस्तो ये है उत्तराखण्ड के गायक रज्जु बिष्ट जी। ऐसे तो इनके गीत सभी बेहतरीन है। जिनमे संदेश होता है, लेकिन आज मैं बात करने वाला हूं उन गीतों की जो उत्तराखण्ड में पहाड़ो में खूब गूंजते थे। शादियों में म्यूज़िक बैंड में खूब गाये गए वो गीत जिन पर आप भी जरूर झूमे होंगे। ये गीत थे:-
बाँदु का लस्का ढस्का देखी औला और
दिल मेरु खुदेणु चा हे रेणु तेरी याद मा
ऐसा गायक बीच मे एकदम से गायब सा हो गया कारण उनका स्वास्थ्य जिसने साथ नही दिया और आज के समय मे हम जैसे श्रोता जो उन्हें भूल चुके है। इनका यूट्यूब चैनल है(Rajju Bisht Official) जिसे इन्होंने शायद लगभग 3 महीने पहले बनाया उसपर आज भी मेरे इस लेख को लिखने तक मात्र 550 सब्सक्राइबर ही है। अब बिष्ट जी स्वस्थ होने के बाद एक बार फिर से हमारे बीच है और अपनी नई रचनाओं के साथ लौटे है। आशा है एक बार फिर से आप और हम इन्हें फिर से वैसे ही चाहेंगे सराहेंगे जैसे पहले इनको पसन्द करते थे।
अब रज्जु बिष्ट जी लगभग दो दशको के बाद एक बार फिर से अपनी नई रचनाओं के साथ आये है एक गीत का वीडियो आप आज कल खूब देख रहे होंगे उनका जो जल्द ही उनके यूट्यूब चैनल पर अपनो देखने को मिलेगा जो कुछ ऐसे है।
"न छुयाल रया गौ मा न त हुंगरा लांद कुई सुणी की बबा जी कु कणाट"
दोस्तो रज्जु विष्ट जी का ये यूट्यूब चैनल है जरूर सब्सक्राइब करे और आगे शेयर भी करे।
https://www.youtube.com/channel/UCIxJyOC2fBjJ3wOIhdCzWqA
अनोप सिंह नेगी(खुदेड़)
9716959339
0 टिप्पणियाँ
यदि आप इस पोस्ट के बारे में अधिक जानकारी रखते है या इस पोस्ट में कोई त्रुटि है तो आप हमसे सम्पर्क कर सकते है khudedandikanthi@gmail.com या 8700377026